घैलाढ़ : घैलाढ़ प्रखड अंतर्गत परमानंदपुर ओपी क्षेत्र के चकला वार्ड छह में मंगलवार की रात चोरों ने घर के पीछे का ईट तोड़ एक साथ दो घरों में लाखों की चोरी कर ली़ जानकारी के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सुनील यादव के घर से चोरों ने बर्तन, कपड़ा, बक्सा सहित लगभग 25 हजार का सामान चुरा लिया़
इसी दौरान उसके पड़ोसी सुधीर यादव के घर में पीछे से सेंधमारी कर घुसकर दो बक्सा में रखे 30 हजार रुपये, 25 हजार के जेवरात, बर्तन, कपड़ा सहित लाखों के सामान उड़ा लिया़ घटना की सूचना मिलने पर ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की़ उन्होंने बताया की कार्रवाई की जा रही है़
