अगलगी में तीन घर जले लाखों का नुकसान

चौसा : चौसा प्रखंड के मौरसंडा पंचायत गोठ में शुक्रवार की रात करीब साढे आठ बजे आग लग जाने से तीन घर जल कर राख हो गये़ चौसा प्रखंड में मौरसंडा पंचायत के डिबरी से आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ पीड़ित पंकज भगत पिता नकुल भगत, अरुण भगत […]

चौसा : चौसा प्रखंड के मौरसंडा पंचायत गोठ में शुक्रवार की रात करीब साढे आठ बजे आग लग जाने से तीन घर जल कर राख हो गये़ चौसा प्रखंड में मौरसंडा पंचायत के डिबरी से आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ पीड़ित पंकज भगत पिता नकुल भगत, अरुण भगत पिता नकुल भगत, मसो नीलम देवी का घर जल गया. इसमें 1500 फीट पाइप, 4 बकरी, 20 क्विंटल मकई, 02 क्विंटल चावल, 02 क्विंटल गेहूं, चौकी सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया. पीडित परिवार द्वारा अंचलािधकारी को आवेदन दिया गया, अंचलाधिकारी ने बताया कि जांचोपरांत उचित मुआवजा मुहैया कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >