संभावित बाढ़ इलाके में राहत को ले प्रशासन मुस्तैद

आलमनगर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ की तैयारियों की दी जानकारी आलमनगर : जिले के आलमनगर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजन की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख वर्षा रानी ने की. बैठक में अंचलाधिकारी विकास सिंह ने उपस्थित अनुश्रवण समिति सदस्यों […]

आलमनगर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ की तैयारियों की दी जानकारी

आलमनगर : जिले के आलमनगर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजन की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख वर्षा रानी ने की. बैठक में अंचलाधिकारी विकास सिंह ने उपस्थित अनुश्रवण समिति सदस्यों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी कर ली गई है़ बाढ़ अगर वृहत पैमाना पर आता है तो इस से निपटने के लिए पॉलीथीन शीट्स एवं सत्तू, गुड़, चूड़ा आवश्यकता अनुसार उपलब्ध हो जायेगा़ वहीं पॉलीथीन शीट्स की आपूर्ति जिला स्तर से उपलब्ध कराई जायेगी़
बाढ़ आश्रय स्थल भी हुए चिह्नित . वहीं बाढ़ आने के बाद शरण स्थल की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आलमनगर अंचल में अब तक 06 बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण पूर्ण हो चुका है. शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है. बाढ़ से पूर्व इसे हस्तगत करा दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त माधवानंद उ0 वि0 आलमनगर+2, कन्या वि0 आलमनगर, आरकेजेएल महाविद्यालय खुरहान, मध्य विद्यालय ईटहरी को बाढ़ आश्रय स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है़
चिकित्सकीय दल भी होगा मुस्तैद . मोबाइल मेडिकल टीम एवं मेडिकल कैम्प हेतु सिविल सर्जन के स्तर से कारवाई जायेगी़ वहीं पशु चारा एवं पशु दवा की व्यवस्था के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी को सुचित कर दिया गया है़ वहीं उन्होंने बाढ़ के समय शुद्ध पानी मुहैया करने के लिए पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा कराने की बात कही़
लाइफ जैकेट और गोताखोर भी मौजूद . आलमनगर में 20 लाइफ जैकेट उपलब्ध है़ 08 प्रशिक्षित गोताखोर अंचल में उपल्बध है़ वहीं उन्होंने कहा कि गत वर्ष 35 नाव चलाया गया था़ अगर इस वर्ष की स्थिति सामान्य रही तो 20 से 25 नाव की आवश्यकता पड़ेगी अगर स्थित भयावह रही तो इसके लिए अंचल में 53 नाव अभी तक निबंधित है शेष आवश्यकतानुसार पूरा कर दिया जायेगा़ वहीं उन्होंने कहा कि अब तक पांच नाव का परवाना बना दिया गया है़ ये नाव भरही धार, कपसिया बासा, बड़गॉंव मुस्लिम बासा, बसनवाड़ा पुरैनी बासा, गंगापुर सोनामुखी मुख्य धार के लिए है, शेष धार एवं नदी में भी नाव चलाया जा रहा है़ उन नाव चलकों का भी जॉंच करते हुए परवाना दे दिया जायेगा़
अतिरिक्त किरासन तेल की जरूरत
बैठक में उपस्थित बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर रय ने अंचलाधिकारी से अनुरोध किया कि अंचल के जिन पंचायतों में बाढ़ आना तय है, उन पंचायतों के लिए कोटा के अतिरिक्त 5 हजार लीटर किरोसिन तेल की व्यवस्था करा दिया जाय, वहीं इस मोके पर प्रखंड प्रमुख बर्षा कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष राजेवर राय, अंचलाधिकारी विकास सिंह, ग्रामपंचायत आलमनगर दक्षिण मुखिया सुबोध ऋषिदेव, ईटहरी मुखिया सतीश कुमार ,
पंचायत समिति सदस्य चतुरानंद गुप्ता, बिस्पट्टी मुखिया सुनील साह, आलमनगर पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अनील सिंह, बड़गॉंव मुखिया प्रतिनिधि रणबिजय सिंह, भाजपा अध्यक्ष सुबोध सिंह, खापुर मुखिया मुकेश कुमार, ग्राम पंचायत बड़गांव मुखिया शान्ति देवी, सीपीआई प्रखंड अध्यक्ष जगतनारायण शर्मा, आलमनगर उत्तरी मुखिया हिटलर शाही सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >