मैट्रिक परीक्षा से छह निष्कासित

मधेपुरा : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को जिला सहित प्रखंडों के विभिन्न केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न हुआ. जिला मुख्यालय स्थित केंद्रों पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच कर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दी गयी. वहीं प्रथम पाली में मधेपुरा डिग्री कॉलेज से नकल के आरोप में तीन […]

मधेपुरा : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को जिला सहित प्रखंडों के विभिन्न केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न हुआ. जिला मुख्यालय स्थित केंद्रों पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच कर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दी गयी. वहीं प्रथम पाली में मधेपुरा डिग्री कॉलेज से नकल के आरोप में तीन परीक्षार्थी को निस्कासित किया गया.

राधेश्याम प्रमोद इंटर कॉलेज से एक परीक्षार्थी को निस्कासित किया गया. द्वितीय पाली में मधेपुरा डिग्री कॉलेज से दो छात्रों को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया. प्रशासन के कड़े तेवर से कदाचारियों का हौसला पस्त हो गया है. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों कहीं नजर आतें है. हालांकि, आसपास की चय-नाश्ते की दुकानों पर लोगों की भीड़ जरूर देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >