सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोरी

थानाध्यक्ष ने आरोपी को शीघ्र पकड़ने की बात कही सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत वार्ड नंबर दो में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर पुलिस की सुस्ती का लाभ उठाते हुए सेवानिवृत शिक्षक मोती सिंह के घर से 45 हजार नगद सहित लगभग 50 हजार के जेवरात चुरा लिया़ चोर ने […]

थानाध्यक्ष ने आरोपी को शीघ्र पकड़ने की बात कही

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत वार्ड नंबर दो में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर पुलिस की सुस्ती का लाभ उठाते हुए सेवानिवृत शिक्षक मोती सिंह के घर से 45 हजार नगद सहित लगभग 50 हजार के जेवरात चुरा लिया़ चोर ने चोरी का सामान सूटकेस, बक्सा व अन्य सामान को उठाकर खेत में ले गये और वहां ताला तोड़ कर नगद और जेवरात ले उड़े. चोर शिक्षक के घर तीन कमरों का ताला तोड़ दिया. उस वक्त मकान मालिक अपने दरवाजे पर बने घर में सो रहे थे़

घटना की सूचना मिलने के बाद लगभग छह घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. चोरी की घटना के बाद पीडि़त परिवार सहमे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के सबैला गांव के वार्ड नंबर 09 के संत कुमार के यहां चोरों ने दो मोटर साइकिल पर हाथ साफ कर लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार कहते हैं कि आवेदन प्राप्त हो गया है और जल्द ही जांच शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >