इंदिरा आवास में गड़बड़ी, गिर सकती है गाज

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम के हॉल में मंगलवार को इंदिरा आवास योजना की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी मो सोहैल के निर्देश पर इसकी मॉनिटिरिंग डीडीसी मिथलेश कुमार ने की. जिसमें प्रखंड वार अलग अलग टेबुल बनाया गया था. मौके पर सभी 13 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व इंदिरा […]

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम के हॉल में मंगलवार को इंदिरा आवास योजना की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी मो सोहैल के निर्देश पर इसकी मॉनिटिरिंग डीडीसी मिथलेश कुमार ने की. जिसमें प्रखंड वार अलग अलग टेबुल बनाया गया था. मौके पर सभी 13 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व इंदिरा आवास सहायक मौजूद थे. इस दौरान प्रत्येक प्रखंड के मानिटिरिंग के लिए वरीय उपसमाहर्ता को प्रभारी बनाया गया.

समीक्षा के दौरान इंदिरा आवास आवंटन में गड़बड़ी की बात सामने आयी है. सख्ती दिखाते हुए गड़बड़ी करने वाले पदाधकारी व कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरने की बात सामने आ रही है. मौके पर बताया कि जिला पदाधिकारी ने इंदिरा आवास योजना में मची लूट खसोट को गंभीरता से लिया है. जिसमें खास कर प्रतीक्षा सूची में नाम रहने के बावजूद इंदिरा आवास नहीं मिलने पर लाभूकों की मिल रही शिकायत पर जिला पदाधिकारी ने इंदिरा आवास योजना की समीक्षा सख्ती व तत्परता से करने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान बीपीएल सूची एवं प्रतीक्षा सूची से मिलान किया गया.

इसमें देखा गया कि प्रतीक्षा सूची में उपर रहने वाले कितने लाभूक है और क्यों नहीं उन्हें योजना का लाभ दिया गया. इसकी सूची समीक्षा के दौरान तैयार की गयी. इसके बाद सूची के अनुसार कारणों की समीक्षा की जायेगी, अगर इसमें कोई इंदिरा आवास सहायक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दोषी पाये जाते है तो उन पर गाज गिरना तय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >