महापरीक्षा में 1426 महिलाएं हुई शामिल

अक्षर आंचल योजना के तहत संपन्न हुआ महिलाओं की बुनियादी प्रमाणीकरण महापरीक्षा सोनो : महादलित अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत टोला सेवकों द्वारा संचालित 15 से 35 आयु वर्ग की महिलाओं का बुनियादी प्रमाणीकरण महापरीक्षा रविवार को प्रखंड के सभी संकुल संसाधन केंद्र पर संपन्न हुआ़ परीक्षा के दौरान अपने अपने क्षेत्र […]

अक्षर आंचल योजना के तहत संपन्न हुआ महिलाओं की बुनियादी प्रमाणीकरण महापरीक्षा

सोनो : महादलित अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत टोला सेवकों द्वारा संचालित 15 से 35 आयु वर्ग की महिलाओं का बुनियादी प्रमाणीकरण महापरीक्षा रविवार को प्रखंड के सभी संकुल संसाधन केंद्र पर संपन्न हुआ़ परीक्षा के दौरान अपने अपने क्षेत्र के संकुल केंद्र पर टोला सेवक सक्रिय दिखे़
बताते चलें कि टोलासेवक द्वारा साक्षरता केंद्र पर जिन महिलाओं को साक्षर किया उन्हें इस महापरीक्षा में शामिल करने हेतु अपनी भूमिका निभाते देखे गए़ इसे लेकर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक कमला कुमारी ने जानकारी देते हुए बतायी कि प्रखंड को 2280 महिलाओं को उक्त परीक्षा में शामिल कराने का लक्ष्य मिला था़ 1870 महिलाओं का पंजीकरण भी किया गया. जबकि परीक्षा में 1426 महिलाओं ने भाग लिया है. संकुल संसाधन केंद्र पर आयोजित इस महापरीक्षा के अनुश्रवण का कार्य केआरपी अरुण कुमार सिंह, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक कमला कुमारी, लेखा समन्वयक विनय कुमार वर्णवाल व साक्षरता कर्मी शंभु दास द्वारा अपने अपने आवंटित केंद्रों पर किया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >