उदाकिशुनगंज : मुख्यालय स्थित हरैली गांव के निकट एनएच 106 पर रविवार देर शाम बस व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो सिल्लीगुड़ी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे है. दरअसल सहरसा जिले के सोनवर्षा प्रखंड अंतर्गत अफसा मगवार गांव के बिटटू ऋषिदेव हरैली गांव अपने ससुराल आया था. रविवार शाम को बाइक को पानी से साफ सफाई करने के उदेश्य से रोड पार कर चापाकल पर जा रहा था. इतने में ही तेज गति से चौसा से सहरसा जा रही ऋतिक ट्रेवल्स बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधी टक्कर बाइक से हो गयी.
दुर्घटना इस कदर घटी है अभी भी बाइक बस के नीचे चिपका हुआ है. बाइक चालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल ही उठा कर स्थानीय पीएचसी में उपचार हेतु भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल बिट्टू को पूर्णिया रेफर कर दिया. किंतु चिता जनक स्थिति को देखते हुए पूर्णिया के चिकित्सकों ने उन्हें सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया. जहां उनका उपचार जल रहा है. लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है. बस और बाइक को पुलिस अपने नियंत्रण में रख ली है. जबकि बस का चालक व अन्य कर्मचारी फरार बताया जाता है. थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि बस चालक के गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
