ऋतिक ट्रेवल्स मालिक के दुकान में चोरी

ऋतिक ट्रेवल्स मालिक के दुकान में चोरी फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन प्रतिनिधि, आलमनगर,मधेपुरा. आलमनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने ऋतिक ट्रेवल्स मालिक के दुकान में एक जनवरी के रात चोरों ने शटर का ताला खोलकर चोरी कर ली. इस बाबत ऋतिक ट्रेवल्स के मालिक अमरेंद्र कुमार चौधरी स्थानीय थाना में चोरी घटना को लेकर […]

ऋतिक ट्रेवल्स मालिक के दुकान में चोरी फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन प्रतिनिधि, आलमनगर,मधेपुरा. आलमनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने ऋतिक ट्रेवल्स मालिक के दुकान में एक जनवरी के रात चोरों ने शटर का ताला खोलकर चोरी कर ली. इस बाबत ऋतिक ट्रेवल्स के मालिक अमरेंद्र कुमार चौधरी स्थानीय थाना में चोरी घटना को लेकर आवेदन दिया है. थाना को दिये आवेदन के अनुसार उन्होंने बताया है कि एक जनवरी की रात लगभग नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला खेलकर काउंटर में रखे लगभग आठ हजार रूपया एवं गाड़ी का रखे 30 से 40 चाबी लेकर फरार हो गया. इस बाबत थाना अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है एवं चोरों के बारे में गहन छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >