गुरू गोष्ठी में प्रधानाध्यापक को दिये आवश्यक दिशा नर्दिेश

गुरू गोष्ठी में प्रधानाध्यापक को दिये आवश्यक दिशा निर्देश प्रतिनिधि आलमनगर,मधेपुरा प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी की अध्यक्षता में गुरू गोष्ठी का आयोजन किया गया. गुरूगोष्ठी के दौरान बीइओ ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को ससमय विद्यालय खोलने एवं बंद करने का आदेश देते हुए कहा शिक्षण कार्य में कोताही बर्दाशत नहीं की […]

गुरू गोष्ठी में प्रधानाध्यापक को दिये आवश्यक दिशा निर्देश प्रतिनिधि आलमनगर,मधेपुरा प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी की अध्यक्षता में गुरू गोष्ठी का आयोजन किया गया. गुरूगोष्ठी के दौरान बीइओ ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को ससमय विद्यालय खोलने एवं बंद करने का आदेश देते हुए कहा शिक्षण कार्य में कोताही बर्दाशत नहीं की जायेगी. शिक्षण कार्य रूटीन के अनुसार किया जायेगा अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. सभी प्रधानाध्यापक वर्ष 2014-15 का सभी उपयोगिता अविलंब देने का निर्देश दिया. साथ हीं नये प्रारूप के अनुसार छात्रवृति की राशि छात्रों को देने हेतु आधार कार्ड एवं खाता छात्रों का अविलंब खोलवाया जाये. जिससे छात्रों को छात्रवृति का लाभ मिल सके. वहीं मध्याह्न भोजन साधनसेवी विरेंद्र मालाकार ने उपस्थित मेनू के अनुसार चलने के साथ-साथ सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. इस दौरान बीआरपी सियाराम मोची, सुदर्शन झा, प्रधान शिक्षक रघुनंदन शर्मा, विनय झा, निरंजन कुमार, सौरभ कुमार सिंह, मनोज कुमार, विनोद राम, गोरव झा, सुबोध मंडल सहित सैकड़ों प्रधानाध्यापक मौजुद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >