सेवा निवृति पर विदाई समारोह प्रतिनिधि, मधेपुरा.सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दुषाध टोली के प्रधान शिक्षिका सावित्री देवी के सेवा निवृति के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्ष कृष्णक्रांति मंच के अध्यक्ष अभय प्रसाद, मंच संचालन सुरेश कुमार भूषण ने किया. इस दौरान अतिथियों के द्वारा सावित्री देवी को विभिन्न तरह के उपहार दे कर सम्मानित किया. साथ उनके कार्यकाल की सराहना की. मौके पर पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, विधान परिषद सदस्य डा एनके यादव, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद यादव, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि आशीष कुमार, भूषण कुमार, प्रभावती कुमारी, प्रधानाध्यापक तारणी प्रसाद यादव, डा डीपी गुप्ता, डा अंजनी कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रमंडलीय सचिव परमेश्वरी यादव, हरीनंदन प्रसाद यादव, रामेंद्र प्रसाद यादव, रेखा रानी, पूनम कुमारी, बैजनाथ यादव, कामेश्वर यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे.
सेवा निवृति पर विदाई समारोह
सेवा निवृति पर विदाई समारोह प्रतिनिधि, मधेपुरा.सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दुषाध टोली के प्रधान शिक्षिका सावित्री देवी के सेवा निवृति के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्ष कृष्णक्रांति मंच के अध्यक्ष अभय प्रसाद, मंच संचालन सुरेश कुमार भूषण ने किया. इस दौरान अतिथियों […]
