सिंहेश्वर : बाबा नगरी में चौकस दिखे पुलिसकर्मी

सिंहेश्वर : जिले के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर स्थान मंदिर की महत्ता है कि यहां देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है. यही कारण है कि बाबा नगरी में रात के समय शहर के लोग चैन की नींद सोते हैं. रात के अंधेरे में प्रभात लाइव सिंहेश्वर बाजार में 11 बजे से शुरू किया […]

सिंहेश्वर : जिले के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर स्थान मंदिर की महत्ता है कि यहां देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है. यही कारण है कि बाबा नगरी में रात के समय शहर के लोग चैन की नींद सोते हैं. रात के अंधेरे में प्रभात लाइव सिंहेश्वर बाजार में 11 बजे से शुरू किया गया. रात के 11 बजे थाना परिसर में चहलकदमी देखी गयी.

यहां नये वर्ष के अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर में होनी वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष मंत्रणा कर रहे थे. थानाध्यक्ष के वेशम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी फाइलों में उलझे दिखे. वहीं बगल के कार्यालय में थाना के मुंसी अपने कार्य में मशगुल दिखे. मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि गश्ती निकल गयी है.

ओडी ऑफिसर सअनि गुप्तेश्वर पांडे तैयार हो कर पहुंच रहे है. मौके पर थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नये साल पर सिंहेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 20 पुरूष एवं 10 महिला पुलिस को लगाया जायेगा.

11:30 में प्रखंड मुख्यालय के सामने अंधेरा छाया हुआ था. वहां से शिवपुरी मोहल्ला जाने वाली सड़क पर दो स्थानीय लोग बातचीत करते. स्थानीय मनोज कुमार झा ने बताया कि वे सोने की तैयारी कर रहे हैं. 11:35 में पानी टंकी चौक पर रात्रि गश्ती वाहन खड़ी थी. पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान भी अपराधिक गतिविधि पर नजर बनाये हुए थे.
11:40 महावीर चौक से लेकर धन्यवाद गेट तक काफी अंधेरा छाया हुआ था. यहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने के कारण किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. 11:45 में न्यास कार्यालय से त्रिशुल चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर दो तीन बाइक सवार युवक को अंधेरे में गतिविधि करते हुए देखा गया. थोड़ी देर के लिए सहमे भी,
लेकिन युवकों की टोली वहां से निकली तो आगे बढ़ गये. 11:50 में मंदिर रोड में स्थित होटल की शटर गिर रही थी. मंदिर परिसर में नाग गेट के समीप श्रद्धालुओं का जत्था अलाव सेक रहे थे. 11:55 में हाथी गेट पर सड़क उंची रहने के कारण बाइक बंद हो गयी. वहां दोनों तरफ से ओवर लोड ट्रक निकल रही थी. कुछ देर के लिए यहां जाम भी लग गया.
लेकिन एक एक कर सभी ट्रक वहां से धीरे धीरे निकल रही थी. 12:05 में बाजार के मुख्य चौक पर पुलिस पदाधिकारी सूर्य देव प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस के जवान रात्रि गश्ती कर रही थी. 12:10 में बाजार के पैट्रोल पंप के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं सैन्ट्रल बैंक के समीप सुरक्षा के पुख्ता इंतजामत नहीं थे.
12:30 में पुन: पैट्रोल पंप से मुख्य चौक होते हुए दुर्गा चौक तक कहीं कोई चौकीदार को नहीं देखा गया. 01:10 में जब पुन: थाना परिसर का जायजा लिया गया तो ओडी ऑफिसर गुप्तेश्वर पांडे के साथ थानाध्यक्ष अपने वेश्म में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >