शिक्षकों को सिखाया जा रहा अनुशासन का पाठ फोटो – मधेपुरा 08 कैप्शन – केशव कन्या उच्च विद्यालय में स्काउट प्रशिक्षण लेते शिक्षक- जिले के कई प्रखंडों के शिक्षकों को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा प्रतिनिधिमधेपुरा अब गुरूजी को भी अनुशासन का पाठ पढ़ना पड़ रहा है. वे सावधान और विश्राम की मुद्रा में खड़े होते हैं और अपनी कक्षा में प्रशिक्षण ले रहे हैं. केशव कन्या उच्च विद्यालय में इन दिनों स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिले के कुमारखंड, उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज, घैलाढ़ आदि प्रखंडों से आये शिक्षक इस आवासीय शिविर में शामिल हैं. स्काउट गाइड कैप्टन कोर्स प्रशिक्षण की लीडर देवी गांगुली हैं. देवी गांगुली संयुक्त राज्य संगठन आयुक्त हैं. वहीं स्काउट मास्टर प्रशिक्षण कोर्स लीडर आयुक्त जयकृष्ण यादव कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के प्रभारी हैं. उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड विषय प्रशिक्षण, स्काउटिंग आदि सहित बच्चों में अनुशासन पैदा करना, झंडोत्तोलन आदि की जानकारी दी जायेगी. ताकि प्रशिक्षिण शिक्षक अपने विद्यालयों में एक बेहतर माहौल का निर्माण कर सकें. प्रशिक्षण में प्राथमिक सहायता देना, आपदा में बचाव के गुर, पायोनियरिंग, मैप रीडिंग आदि बताये जायेंगे. कार्यक्रम उद्घाटन के मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य विभा कुमारी, कुमारखंड बीइओ नवल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे.
शक्षिकों को सिखाया जा रहा अनुशासन का पाठ
शिक्षकों को सिखाया जा रहा अनुशासन का पाठ फोटो – मधेपुरा 08 कैप्शन – केशव कन्या उच्च विद्यालय में स्काउट प्रशिक्षण लेते शिक्षक- जिले के कई प्रखंडों के शिक्षकों को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा प्रतिनिधिमधेपुरा अब गुरूजी को भी अनुशासन का पाठ पढ़ना पड़ रहा है. वे सावधान और विश्राम की मुद्रा […]
