शटर तोड़ कर नगदी सहित हजारों की चोरी

शटर तोड़ कर नगदी सहित हजारों की चोरी सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर सबैला गांव के समीप श्रीराम वाहन प्रदूषण केंद्र में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताले का शटर तोड़ कर 27 सौ नगद सहित प्रदूषण जांच मशीन व कंप्यूटर चुरा लिया. इसी के साथ चोर ने एक बार फिर […]

शटर तोड़ कर नगदी सहित हजारों की चोरी सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर सबैला गांव के समीप श्रीराम वाहन प्रदूषण केंद्र में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताले का शटर तोड़ कर 27 सौ नगद सहित प्रदूषण जांच मशीन व कंप्यूटर चुरा लिया. इसी के साथ चोर ने एक बार फिर कोहरे का लाभ उठा कर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाला. इससे पूर्व भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम थाना क्षेत्र में दिया जा चुका है. प्रदूषण केंद्र के मालिक रत्नेश कुमार जब सुबह केंद्र खोलने आया तो उन्होंने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और कई सामान गायब हैं. इसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाने में दी घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया जहां चोर का कंबल भी देखा गया. इस बावत पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है. जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >