छात्र-छात्राए निरक्षरों को करें साक्षर सिंहेश्वर . प्रखंड के सभी तेरह पंचायत के लोक शिक्षा केंद्र पर साक्षर भारत मिशन के तहत दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण दौरान सभी पंचायतों के प्रेरकों ने अपने-अपने पंचायत में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र व छात्राओं को प्रशिक्षण दिया. सभी लोक शिक्षा केंद्रों पर लगभग 49-49 छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण देते हुए प्रेरक ने सभी छात्रों को कहा कि आप सभी अपने – अपने पंचायत के दस निरक्षर लोगों को साक्षर करें. जिससे शिक्षा में सुधार हो सकें. समारोह में केआरपी शिवशंकर झा ने कहा कि सभी छात्र यदि दस निरक्षर को साक्षर करते हैं तो इसके बदले सरकार उन्हें दसवीं की परीक्षा में 10 मार्क्स अधिक देते है. प्रशिक्षण कार्य नीतू कुमारी, प्रखंड लेखा पाल सौरभ कुमार झा के देख रेख में संपन्न हुई. कार्यक्रम में प्रेरक शिवेंद्र कुमार, नंदलाल यादव, विरेंद्र कुमार, मनोज सिंह, रूबी देवी, रंजना देवी, रामा देवी, शोभा कुमारी आदि उपस्थित थे.
छात्र-छात्राए निरक्षरों को करें साक्षर
छात्र-छात्राए निरक्षरों को करें साक्षर सिंहेश्वर . प्रखंड के सभी तेरह पंचायत के लोक शिक्षा केंद्र पर साक्षर भारत मिशन के तहत दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण दौरान सभी पंचायतों के प्रेरकों ने अपने-अपने पंचायत में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र व छात्राओं को प्रशिक्षण दिया. सभी लोक […]
