रहटा स्कूल खुलवाने में प्रशासन असफल — उदाकिशुनगंज प्रखंड के रहटा फनहन का मामला — — रहटा फनहन विद्यालय में छह दिन बाद भी जड़ा है ताला — — प्रधानाध्यापक पर गड़बड़ी का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया था हंगामा — प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजप्रखंड क्षेत्र के रहटा गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा जड़ा गया ताला आज छठे दिन नहीं खुल पाया है. जिस कारण पठन पाठन का पूर्ण रूप से ठप पड़ा हुआ है. विद्यालय में सोमवार को ताला खोलवाने आये प्रशासन को बैरंग लौटना पड़ा. जिससे विद्यालय संचालन करवाने का प्रशासनिक प्रयास असफल रहा. इससे पूर्व शनिवार को ग्रामीणों और अधिकारियों की बातचीत बे नतीजा साबित हुआ था. ज्ञात हो कि विभिन्न प्रकार के आरोप लगाते हुए विद्यालय के भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया के नेतृत्व में बुधवार को विद्यालय में ताला जड़ दिया था. साथ ही विद्यालय भवन निर्माण में कार्य कर रहे मजदूरों एवं ग्रामीणों के बीच झगड़ा भी हुआ. जिसमें दोनों पक्षों के लोग भी घायल हुए थे. साथ ही निर्माणाधीन भवन भी ध्वस्त कर दिया गया था. उक्त मामले को लकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील यादव ने मुखिया सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया है. विद्यालय को खुलवाने के लिए अंचलाधिकारी उत्पल हिमवान, बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद साह, बीआरपी ललन कुमार दीनबंधु पहुंचे. गांव में बंद समर्थकों से बातचीत की गई. लेकिन लोग नहीं माने. लोगो ने कहा कि गांव के लोगो से आपस में राय लेने के बाद ही विद्यालय खोलने पर विचार किया जायेगा. मुखिया समर्थक वर्तमान प्रधानाध्यापक को विद्यालय से हटाने की मांग कर रहे है. अंचलाधिकारी उत्पल हिमवान ने बताया कि ताला खुलवाएं जाने का प्रयास जारी है. समस्या समाधान कर लिया जायेगा.
रहटा स्कूल खुलवाने में प्रशासन असफल
रहटा स्कूल खुलवाने में प्रशासन असफल — उदाकिशुनगंज प्रखंड के रहटा फनहन का मामला — — रहटा फनहन विद्यालय में छह दिन बाद भी जड़ा है ताला — — प्रधानाध्यापक पर गड़बड़ी का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया था हंगामा — प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजप्रखंड क्षेत्र के रहटा गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा जड़ा […]
