जुबान उसकी फिसलती है जिसकी जमीन कमजोर होती है: मुख्यमंत्री

जुबान उसकी फिसलती है जिसकी जमीन कमजोर होती है: मुख्यमंत्री प्रतिनिधि, घैलाढ़, मधेपुरा. दुर्गा उच्च विद्यालय घैलाढ़ मैदान में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर कटाछ करते हुए कहा कि मोदी जी चुनाव लड़ने के दौरान कहा था केंद्र की सरकार काम नहीं करती. दलहन के बारे […]

जुबान उसकी फिसलती है जिसकी जमीन कमजोर होती है: मुख्यमंत्री प्रतिनिधि, घैलाढ़, मधेपुरा. दुर्गा उच्च विद्यालय घैलाढ़ मैदान में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर कटाछ करते हुए कहा कि मोदी जी चुनाव लड़ने के दौरान कहा था केंद्र की सरकार काम नहीं करती. दलहन के बारे में अनाफ सनाफ बोला करते थे. आज गरीबों की थाली से दाल गायब हो गयी है. बिहार ही नहीं पूरे देश में दो सौ रूपये किलो दाल बिक रही है. देश में संकट गहराने वाला है. इनको एक ही चिंता है कि बिहार पर राज्य कैसे कायम किया जा सके.काला धन वापस लायेंगे, 15 से 20 लाख हर व्यक्ति के खाते में देंगे, चारों तरफ यही सवाल गूंज रही है. प्रधानमंत्री लोगों को राशि कैस के माध्यम से देंगे या चेक के माध्यम से. अमित साह कह रहे है कि यह चुनावी जुमला था. भारतीय जनता पार्टी को जुमला पार्टी हो जाना चाहिए. आरएसएस के बिना भाजपा का वजूद नहीं है. धर्म के नाम पर आरक्षण की बात कहते है. बीजेपी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. नेता का पता नहीं है. जुबान उसकी फिसलती है जिसकी जमीन कमजोर होती है. वहीं मुख्यमंत्री ने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को कहा.केबीनेट मंत्री ललन सिंह, ने भी सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो शंभु कुमार ने की. मौके पर जय कांत यादव, मो खालिद, सदानंद यादव, ललन यादव, सियासरण यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >