भाजपा की सरकार में ही बिहार का विकास संभव है : रूड़ी फोटो – मधेपुरा 30कैप्शन – सभा को संबोधित करते मंत्री प्रतिनिधि, घैलाढ़सदर प्रखंड क्षेत्र के चित्ती पंचायत के गुरकी हाट परिसर में शुक्रवार को भाजपा सांसद सह केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, विधान पार्षद सदस्य कामेश्वर चौपाल ने चुनावी सभा को संबोधित किया. श्री रूड़ी ने भोजपुरी में उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि यहां पहुंचल सब लोगन कै हमर प्रणाम कै स्वीकार करि. उन्होंने कहा भाजपा की लहर चल चुकी है. भाजपा जात पात से ऊपर उठ कर सिर्फ लोगों की विकास की बात सोचती है. भाजपा की सरकार में ही बिहार का विकास संभव है. नीतीश और लालू ने बिहार को काफी पीछे छोड़ दिया. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डाॅ विजय कुमार विमल को भारी मतों से जित दिलाने की लोगों से अपील की. मौके पर सभा को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि धर्म जाती के आधार पर समाज को बांटना चाहते हैं. जिससे बिहार का विकास संभव नहीं है. मौके पर कामेश्वर चौपाल ने कहा कि लालू व नीतीश बिहार की जनता को जात पात और आरक्षण की लुभावनी बात कर जनता को लुभाना चाहती है. उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी डाॅ विजय कुमार विमल के पक्ष में मतदान करने की अपील किया. मौके पर हरित कृष्ण, विजेंद्र कुमार चौधरी, सदानंद चौधरी, प्रो सुरेंद्र यादव, डा अशोक कुमार मुखिया, महेश्वरी प्रसाद यादव, बालो यादव, नागेश्वर यादव, नरेश यादव आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
भाजपा की सरकार में ही बिहार का विकास संभव है : रूड़ी
भाजपा की सरकार में ही बिहार का विकास संभव है : रूड़ी फोटो – मधेपुरा 30कैप्शन – सभा को संबोधित करते मंत्री प्रतिनिधि, घैलाढ़सदर प्रखंड क्षेत्र के चित्ती पंचायत के गुरकी हाट परिसर में शुक्रवार को भाजपा सांसद सह केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, विधान पार्षद सदस्य कामेश्वर […]
