रैली को लेकर लोगों को दिया न्योता

रैली को लेकर लोगों को दिया न्योता फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन – जनसंपर्क करते भाजपा के बिहार प्रभारी प्रतिनिधि, मधेपुरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधेपुरा आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने लोगों को न्योता देना प्रारंभ कर दिया है. गुररुवार को पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव जनसंपर्क अभियान के तहत साहुगढ़ पंचायत में जिले […]

रैली को लेकर लोगों को दिया न्योता फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन – जनसंपर्क करते भाजपा के बिहार प्रभारी प्रतिनिधि, मधेपुरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधेपुरा आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने लोगों को न्योता देना प्रारंभ कर दिया है. गुररुवार को पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव जनसंपर्क अभियान के तहत साहुगढ़ पंचायत में जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों से मिल कर रैली में भाग लेने का अनुरोध किया. इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को मजबूत राष्ट्र के तौर पर सारी दुनिया के सामने स्थापित करने में सफल रहे है. सरकार का अगला कदम देश के किसानों की समस्या का समुचित निदान करना है. गांव की स्थिति सुधारनी है. मौके पर सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि आने वाला समय देश के युवाओं का है. आने वाले समय में युवाओं के समक्ष रोजगार और रोजी रोटी की समस्या नहीं होगी. केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है. जन संपर्क अभियान के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा राम नरेश सिंह, आनंद मिश्रा, आभाष आनंद झा, दीपक यादव, विरेंद्र चौधरी, कुमार किशोर, रमेश गुप्ता, सुनील यादव, गणेश गुंजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >