छह दिन बाद भी नहीं की टूटे नहर की मरम्मत फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – डूब रहे धान, किसान हलकान. सिंचाई विभाग की उदासीनता के कारण किसानों में है आक्रोश बिना नहर के मरम्मत के ही पानी का किया डिसचार्ज पानी के बहाव से सैकड़ों एकड़ धान के फसल बरबादी की कगार पर प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में गत सोमवार की संध्या बेतरणी नहर शंकरपुर के समीप टूट जाने के छह दिन बाद भी सिंचाई विभाग की उदासीनता के कारण मरम्मत नहीं किये जाने से किसानों के बीच आक्रोश व्याप्त है. विभाग की उदासीनता व ढुलमुल रवैये को देख कर आक्रोशित किसानों ने न्यायालय जाने का निर्णय लिया है. ज्ञात हो कि पिछले सोमवार की संध्या में शंकरपुर के समीप शंकरपुर बेतरणी नहर की पूर्वी किनारा नहर में अधिक पानी के डिस्चार्ज और नहर का किनारा क्षतिग्रस्त होने के कारण टूट गया था. नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दिया गया था. सूचना पर नहर में पानी के डिस्चार्ज को कम तो कर दिया गया, लेकिन दो दिन के बाद पुन: नहर को बिना मरम्मत किये पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया. जिस कारण सैकड़ों एकड़ धान की फसल में पानी फैल रहा है. पके हुए धान की फसल बरबाद हो रही है लेकिन सिंचाई विभाग के कर्मी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. इस बाबत किसान सदानंद यादव, शंभु कुमार, मनोज कुमार, विनोद कुमार सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मी को दूरभाष पर सूचना दी गयी थी. वहीं हमलोगों ने भी टूटे हुए जगह को बांधने का प्रयास किया, लेकिन टूटे हुए जगह पर गहराई ज्यादा और पानी के तेज बहाव के कारण बांध को बांधने में असफल रहे. सिंचाई विभाग के जेई को भी इसकी जानकारी दी गयी है, लेकिन अभी तक टूटे हुए नहर को मरम्मत करने के दिशा में विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार का पहल नहीं किया गया है. इसका खामियाजा हम किसानों को भुगतना पड़ रहा है. विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण धान की फसल बरबाद होने के कगार पर है. किसानों ने बताया कि अविलंब टूटे हुए नहर की मरम्मत नहीं किया गया तो सिंचाई विभाग के एसडीओ के खिलाफ न्यायालय जायेंगे. — वर्जन — नहर टूटने की जानकारी मुझे नहीं थी. आपके द्वारा ही जानकारी मिली, जांच कर जल्द ही टूटे हुए बांध की मरम्मत करवायी जायेगी. सुमन कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग.
छह दिन बाद भी नहीं की टूटे नहर की मरम्मत
छह दिन बाद भी नहीं की टूटे नहर की मरम्मत फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – डूब रहे धान, किसान हलकान. सिंचाई विभाग की उदासीनता के कारण किसानों में है आक्रोश बिना नहर के मरम्मत के ही पानी का किया डिसचार्ज पानी के बहाव से सैकड़ों एकड़ धान के फसल बरबादी की कगार पर प्रतिनिधि, शंकरपुर […]
