बिहारीगंज : बिहारीगंज प्रखंड के बड़ी दुर्गा मंदिर व रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में सोमवार को मां के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा भक्तों के द्वारा वैदिक मंत्रों चारण के साथ आरंभ किया गया. मंदिर परिसर में दोपहर से लोगों का भीड़ लगना शुरू हो गया. इस मंदिर में पूजा के लिए प्रखंड सहित दूर दराज के लोग आते है.
प्रखंड वासियों के लिए बिहारीगंज दुर्गामंदिर का काफी महत्व है. पूजा को लेकर मुख्यालय बाजार में लोगों के द्वारा जम कर खरीदारी की जा रही है. वहीं मेले में दुकान पूरी तरह से सजकर तैयार है. मिठाई व खिलौने की दुकान पर महिलाओं व बच्चों की भीड़ देखी जा रही है. मदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़शंकरपुर . प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जनों जगहों पर धूमधाम से दुर्गा पूजा मेला का आयोजन किया गया है. सप्तमी पूजा के साथ ही व्रती के द्वारा नहाय खाय कर कलव्रती पूरे दिन उपवास कर संध्या में माता के पास दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करेंगे.
यह मेला का आयोजन मुख्य रूप से चोरहा के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर वसंतपुर बाजार जीतपुर सोनवर्षा में किया जा रहा है. मैल की सारी तैयारी मेला कमेटी के द्वारा पूर्ण कर लिया गया है. मेला स्थल पर दुकानें सजने लगा है चुनाव आचार संहिता लागू रहने के कारण मेला में रात्रि में ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रोक रहने के कारण मेला कमेटी के सदस्यों में मायूसी देखी जा रही है मेला में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन और मेला कमेटी द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गयी. मां के चरणों में झूके हजारों शीशगम्हरिया . प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में वर्ष 1982 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता है.
गम्हरिया स्थित नव अंतर जातीय युवा संगठन द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाता है. सोमवार को मां के सांतवे रूप कालरात्रि पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी. मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर भक्त ने बताया कि मेले में भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाती है. प्रतिमा निर्माण के लिए घैलाढ़ के कारीगर पिछले दस वर्षों से मां की प्रतिमा को भव्य रूप में देते आ रहे है. सप्तमी पूजा से यहां विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो जाती है.
श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कमेटी के सदस्यों के द्वारा विशेष देख रेख की जा रही है. वहीं मेले में नवाह संग कीर्तन का भी आयोजन शुरू है. जिसे देखने दूर दराज के भक्त गण पहुंच रहे है.
यहां कि रामलीला एवं शिव लीला का भी विशेष आकर्षण है. नेपाल के महिला कलाकारों के द्वारा राम लीला का मंचन किया गया है. जो मेले आस पास के लोगों का केंद्र बिंदु बना हुआ है. मेले के आयोजन में सचिव प्रमोद झा, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद, सुजित कुमार, राजेश कुमार, मो मुन्ना, मो इमरान, राजा कुमार, फुलटॉस कुमार का विशेष योगदान है.
