परमात्मा के स्मरण से मिलता है दुखों से छुटकारा

परमात्मा के स्मरण से मिलता है दुखों से छुटकारा फोटो- मधेपुरा 3 एवं 4कैप्शन- शांति यात्रा में गायत्री शक्ति पीठ के सदस्य व शहर के प्रबुद्ध जन, शांति यात्रा में मां दुर्गा स्वरूप बना आकर्षक का केंद्र मधेपुरा. जिला मुख्यालय में रविवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रजा पति ब्रम्हा कुमारी इश्वरीय विश्व विद्यालय […]

परमात्मा के स्मरण से मिलता है दुखों से छुटकारा फोटो- मधेपुरा 3 एवं 4कैप्शन- शांति यात्रा में गायत्री शक्ति पीठ के सदस्य व शहर के प्रबुद्ध जन, शांति यात्रा में मां दुर्गा स्वरूप बना आकर्षक का केंद्र मधेपुरा. जिला मुख्यालय में रविवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रजा पति ब्रम्हा कुमारी इश्वरीय विश्व विद्यालय के बैनर तले शांति यात्रा निकाली गयी. शांति यात्रा में सैकड़ों की संख्या में गायत्री शक्ति पीठ के सदस्य सहित अन्य भक्तजन शामिल थे. इस दौरान शांति यात्रा में मां दुर्गा स्वरूप आकर्षक का केंद्र बिंदु बना रहा. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शांति यात्रा शहर का भ्रमण किया. इस मौके पर राजयोगी दीपक भाई ने कहा कि जैसे फुल स्वयं की सुगंध का दूसरों को एहसास कराता है, वैसे ही लोगों को दुनियां को सुगंधित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज योग स्वयं और दूसरों को प्रबंधन करने की अनोखी विधि हैं. परमात्मा के स्मरण से दुखों से छुटकारा मिलता हैं. इस अवर पर राज योगी दीपक भाई के अलावा स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका रंजू दीदी एवं किशोर भाई ने अपने उगदार व्यक्त किये. इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ मधेपुरा के ट्रस्टी चैतन्य कुमार वर्मा, नेपाल से एफ एम के अध्यक्ष हरि प्रसाद सिंह, मधु सुदन लाल देव, समाज सेवी फुलेश्वरी चौधरी, प्रो संजय वर्धन, अयोध्या प्रसाद, डीसी अग्रवाल, बैजनाथ प्रसाद, रंजीत कुमार सहित दर्जनों की संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद थे. इस शांति यात्रा में पुरूष भक्त साथ-साथ महिला श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >