भूमि विवाद में तीन महिला सहित चार जख्मी

भूमि विवाद में तीन महिला सहित चार जख्मी फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के धुरगांव वार्ड नंबर नौ में शनिवार की शाम को दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद में तीन महिलओं सहित चार लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा […]

भूमि विवाद में तीन महिला सहित चार जख्मी फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के धुरगांव वार्ड नंबर नौ में शनिवार की शाम को दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद में तीन महिलओं सहित चार लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल में एक पक्ष के राम प्रसाद ऋषिदेव की पत्नी सुलेखा देवी एवं दूसरे पक्ष के श्रवण कुमार, पबिया देवी, सविता देवी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार एक पक्ष के राम प्रसाद ऋषिदेव एवं दूसरे पक्ष के श्रवण कुमार के बीच वर्षों से भूमि विवाद चलता आ रहा था. सदर अस्पताल में इलाज रत राम प्रसाद की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि शनिवार की रात्रि अचानक श्रवण बाहर से आया और मेरे परिवार के साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान दरवाजे पर स्थित दुकान को तोड़फोड़ करने लगा. वहीं श्रवण मारपीट करते हुए कहा कि तुम लोग जबरदस्ती मेरे जमीन पर अपना दुकान बना लिया है. इसे खाली करो. मना करने पर लाठी, दबिया से हमलोगों के साथ बेरहमी से मारपीट किया. वहीं दूसरे पक्ष के श्रवण कुमार ने इलाज के दौरान बताया कि रामप्रसाद ऋषिदेव मेरा जमीन हथिया लिये है. जो खाली नहीं कर रहे है. जबकि अंचल अमीन के द्वारा जमीन की मापी की गयी थी. जिसमें मेरा जमीन निकलता है. लेकिन इन लोगों के हटधर्मिता के कारण जमीन को खाली नहीं कर रहे है. श्रवण ने कहा कि खाली करने की बात कहते है तो महिला को भेज कर मारपीट करने लगता है. डॉक्टर ने बताया कि श्रवण एवं सुलेखा देवी के सर में गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >