छूटे मतदाताओं का बनाया जायेगा पहचान पत्र प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजभारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय-इ-गवरमेंट योजना के तहत मतदाताओं की खास सुविधा के लिए इपिक इनरोलमेंट की स्थापना की गयी. बीडीओ शशिभूषण कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं के पास मतदान पहचान पत्र नहीं है व सेंटर पर आ कर अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते है. इसके लिए प्रावधान के अनुसार वोटरों से 20 रूपये लिये जायेगे. जिस राशि का रसीद मतदाताओं को जरूर प्राप्त कर लेना चाहिए. उन्होंने ऐसे मतदाताओं से अपील किया कि अगर कोई भी कर्मचारी अधिक राशि की मांग करते है तो इसकी सूचना अविलंब प्रशासन को दें. बीडीओ कुमार ने कहा कि वैसे मतदाता जिनके पास मतदाता पहचान पत्र है किंतु पता या उम्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी है तो उसका भी सुधार करवा सकते है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है. इससे की मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके. बीडीओ कुमार ने कहा प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के बीच प्रचार प्रसार किया जा रहा है.
छूटे मतदाताओं का बनाया जायेगा पहचान पत्र
छूटे मतदाताओं का बनाया जायेगा पहचान पत्र प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजभारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय-इ-गवरमेंट योजना के तहत मतदाताओं की खास सुविधा के लिए इपिक इनरोलमेंट की स्थापना की गयी. बीडीओ शशिभूषण कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं के पास मतदान पहचान पत्र नहीं है व सेंटर पर आ कर अपना मतदाता […]
