विभागाध्यक्ष पर की अनुशासनात्मक कार्रवाई, शिक्षक संघ ने किया विरोध —–इस फाइल में तीन खबरें हैं —-फोटो- कैंपस 1कैप्शन- कार्रवाई के खिलाफ पीजी रसायन शास्त्र विभाग में बैठक करते विवि शिक्षक संघ प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में इन दिनों शुरू विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा विवाद प्रभारी कुलपति सह प्रतिकुलपति डा जय प्रकाश नारायण झा के द्वारा पीजी वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष पर की गयी कार्रवाई को लेकर शुरू हो गया है. प्रभारी कुलपति ने पीजी वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष पर अनुशासनिक कार्रवाई की है. इसके विरोध में विवि परिसर स्थित पीजी रसायन शास्त्र विभाग में बीएन मुस्टा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें प्रभारी कुलपति के कार्रवाई की तीव्र भर्त्सना की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पीजी वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा पीएन सिंह का निलंबन अविलंब वापस लिया जाये अन्यथा शिक्षक संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. बैठक में संघ के महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि विवि द्वारा निर्देश दिया गया था कि प्रथम सेमेस्टर 2014-15 में मेधा सूची के आधार पर नामांकन कराने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक निर्धारित है. पीजी वाणिज्य विभाग द्वारा प्रकाशित चयन सूची में सामान्य कोटि से 554 प्राप्तांक तक का चयन किया गया. जबकि प्रतिकुलपति के द्वारा कम अंक वाले छात्र अनिकेश आनंद का नामांकन कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है एवं विभागाध्यक्ष पर गलत आरोप लगाया जा रहा है. बैठक में निर्णय लिया गया कि कुलपति को आवेदन देकर कहा जायेगा कि प्रतिकुलपति द्वारा किये गये निलंबन आदेश को अविलंब वापस लें एवं कुलपति प्रतिकुलपति को निर्देशित करें कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो. बैठक में शिक्षक संघ के सदस्यों ने कहा कि निलंबन स्तर की कार्रवाई कुलपति के अलावा कोई और नहीं कर सकता है. बैठक में विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा कैलाश प्रसाद यादव, विभागाध्यक्ष डा केपी रमण, डा विनय कुमार चौधरी, डा अशोक कुमार, डा डीएन सिंह, डा भागवत प्रसाद यादव,डा कल्याणी साहा, डा विमला कुमारी, डा सईदा रानी, डा बीएन साहा, डा फजल, डा प्रवीण कुमार झा, डा मोहित कुमार घोष. डा प्रज्ञा प्रसाद, डा केडी राय, डा शिव बालक प्रसाद यादव, डा शैलेंद्र कुमार, डा पीएन सिंह, डा अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे. — तत्काल प्रभार से विभागाध्यक्ष को किया गया निलंबितनिर्देश का पालन नहीं करने पर प्रभारी कुलपति ने पीजी वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. इस संबंध में प्रभारी कुलपति ने विभागाध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर कहा कि पीजी प्रथम खंड नामांकन समाप्त नहीं किया है, जबकि नामांकन हेतु सीट बची हुई है. लेकिन रिक्त सीट पर इच्छुक आवेदक का नामांकन नहीं लेकर फोन पर छात्रों को बुला कर नामांकन लिया जा रहा है. इच्छुक छात्र का नामांकन नहीं लेकर विवि के निर्देशों की अवहेलना की गयी है. साथ ही साथ वरीय पदाधिकारी से बात करने में अनुशासन हीनता का परिचय दिया गया है. इसलिए खाली जगह पर नामांकन न लेकर सीट खाली रखने का जवाबदेह माना जाता है. हालांकि पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कुलपति के आने के पश्चात ही अन्य कार्रवाई की जायेगी.छात्र के नामांकन को लेकर हुआ विवाद छात्र अनिकेश आनंद ने प्रभारी कुलपति को एम कॉम सत्र 2014-15 में नामांकन कराने के लिए आवेदन दिया था. छात्र आनंद ने आगे की पढ़ाई के लिए नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद इच्छुक आवेदक के रूप आवेदन लेने का अनुरोध किया था. प्रभारी कुलपति ने वाणिज्य के विभागाध्यक्ष को रिक्त बच गये सीट पर आनंद का नामांकन लेने का निर्देश दिया. लेकिन विभागाध्यक्ष द्वारा निर्देश पर अमल नहीं करना विवाद का कारण बना. बहरहाल दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद यह मामला तूल पकड़ सकता हैं.वर्जन ::::::::::::::::::छात्र अनिकेश आनंद के आवेदन के आलोक में विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि नामांकन के अंतिम दिन सीट खाली रहने पर इच्छुक आवेदन अनिकेश आनंद का नामांकन लें. लेकिन पीजी वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष ने सीट को खाली रख कर विवि प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना की. इसके बाद विभागाध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी. लेकिन विभागाध्यक्ष को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि कुलपति के आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जायेगी. – डा जय प्रकाश नारायण झा, प्रभारी कुलपति सह प्रतिकुलपति, भूपेंद्र नारायण मंडल विवि, मधेपुरा——इनसेट —– छुट्टी बाद विवि पर होगा कर्मियों के साथ छात्रों का आंदोलन-विवि में आठ दिनों तक रहेगी छुट्टी, – छुट्टी से पूर्व विवि का तापमान चढ़ा – संविदा कर्मियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल – छुट्टी बाद होगी आर पार की लड़ाई प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में दुर्गा पूजा को लेकर आठ दिनों की छुट्टी होने जा रही है. शनिवार को कार्यालय का कार्य समाप्त होते ही शिक्षक के अलावा पदाधिकारी नवरात्री की छुट्टी मनाने अपने घर निकल गये. लेकिन छुट्टी से एक दिन पूर्व विवि परिसर में पदाधिकारी व कर्मियों के बीच काफी तनाव का माहौल बना रहा. इसके कारण विवि का तापमान अचानक से चढ़ गया हैं. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर मान मनोव्वल का दौर चल रहा है. लेकिन खुद को ठगा सा महसूस कर रहे विवि कर्मी अब मानने को तैयार नहीं है. कर्मियों ने कहा कि आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है, अब पीछे हटने वाले नहीं हैं. शुक्रवार को विवि में संविदा पर कार्यरत 80 कर्मियों ने आउट सोर्सिंग का विरोध कर विवि प्रशासन के खिलाफ मोरचा खोल दिया. इस दौरान विवि परिसर का आलम यह था कि संविदा कर्मी पदाधिकारियों के खिलाफ दो दो हाथ करने को तैयार थे. यहीं नहीं एक पदाधिकारी को कर्मियों ने विवि छोड़ने की नसीहत तक दे डाली. ज्ञात हो कि विवि में इन दिनों आउट सोर्सिंग पर बहाली को लेकर तैयार चल रही है. जिसका विवि के स्थापना काल से संविदा पर बहाल कर्मी विरोध कर रहे है. विवि कर्मियों ने इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई करने का मूड बना लिया हैं. विवि सूत्रों की माने तो अगर विवि प्रशासन का सकारात्मक रूख नहीं रहता है तो संविदा कर्मी छुट्टी के बाद कलम बंद हड़ताल करेंगे. उधर, पार्ट टू के प्रकाशित परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी लगातार चौथे दिन भी विवि परिसर में जमे रहे. परीक्षार्थियों ने प्रतिकुलपति से कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक तक अपनी बात रखी. लेकिन कोई सुनवाई नहीं होते देख छात्र प्रति कुलपति कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गये. हालांकि विवि के आला अधिकारी ने परीक्षार्थियों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. परंतु पार्ट टू के छात्र भी समस्या का निदान नहीं होने पर छुट्टी के बाद विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने का मन बना लिया हैं. कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के छात्रों का छुट्टी बाद 27 अक्टूबर को विवि मुख्यालय पर जमावड़ा होना हैं. इस दिन आक्रोशित छात्र आंदोलन का रूख अख्तिायार कर सकते हैं. — इनसेट —पीजी जंतु विज्ञान विभाग में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल परिसर स्थित पीजी जंतु विज्ञान विभाग में शनिवार को पीजी प्रीवियस व पीजी फाइनल की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न हो गयी. इस संबंध में विभागाध्यक्ष डा डीएन सिंह ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा से वंचित रह गये छात्र आवेदन कर सकते है. इन छात्रों के आवेदन पर दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद पुन: प्रायोगिक परीक्षा की तिथि निर्धारित की जायेगी. जिसमें शेष रह गये छात्र परीक्षा दे सकते हैं.
विभागाध्यक्ष पर की अनुशासनात्मक कार्रवाई, शक्षिक संघ ने किया विरोध
विभागाध्यक्ष पर की अनुशासनात्मक कार्रवाई, शिक्षक संघ ने किया विरोध —–इस फाइल में तीन खबरें हैं —-फोटो- कैंपस 1कैप्शन- कार्रवाई के खिलाफ पीजी रसायन शास्त्र विभाग में बैठक करते विवि शिक्षक संघ प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में इन दिनों शुरू विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा विवाद प्रभारी कुलपति सह […]
