सिंहेश्वर में दूसरे दिन भी चला स्वच्छता अभियान —- प्रभात पहल—– फोटो -मधेपुरा 25कैप्शन- सिंहेश्वर मंदिर रोड में सफाई अभियान चलाते न्यास के कर्मचारी व अन्य – सिंहेश्वर में न्यास समिति, पंडा समाज, व्यवसायियों और प्रबुद्धजनों के सहयोग से दूसरे दिन भी चलाया गया स्वच्छता अभियान -दूसरे दिन दिन हाथी गेट से मंदिर रोड होते हुए धन्यवाद चौक तक करीब एक किमी की दूरी की सैकड़ों लोगों ने मिल कर की सफाई– सैकड़ों हाथों में झाड़ू रहने से देखते ही देखते बदल गयी सड़कों की सूरत — लोगों ने लिया संकल्प अपने नगर को रखेंगे स्वच्छ — प्रतिनिधि, सिंहेश्वर, मधेपुराबाबा नगरी सिंहेश्वर में दुर्गापूजा के अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति व प्रभात खबर परिवार की ओर से दूसरे दिन शनिवार को भी स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के विभिन्न सड़कों पर साफ सफाई की गयी. इस अभियान में पंडा समाज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. पंडा प्रतिनिधि के रूप में न्यास समिति के सदस्य धर्म नारायण ठाकुर, सुधीर ठाकुर, सदस्य सरोज सिंह एवं व्यवस्थापक महेश्वर सिंह ने अभियान की कमान संभाली. मौके पर न्यास समिति के सदस्य धर्म नारायण ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता हैं.सफाई अभियान में शहरवासियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर स्वच्छ सिंहेश्वर बनाने की दृढ़ इच्छा शक्ति दिखायी. इससे पहले दूसरे दिन सफाई अभियान की शुरुआत शहर के मुख्य बाजार स्थित हाथी गेट से की गयी. हाथी गेट से मंदिर रोड होते हुए धन्यवाद चौक तक सड़कों की सफाई की गयी. सिंहेश्वर मंदिर न्यास के कर्मियों के अलावा पंडा समाज के दर्जनों लोग इस अभियान में शामिल थे. जैसे जैसे सफाई अभियान आगे बढ़ता गया, शहरवासी भी इसमें शामिल होते गये. देखते ही देखते दर्जनों की संख्या सैकड़ों में तब्दील हो गयी. शहरवासियों ने सिंहेश्वर मंदिर न्यास एवं प्रभात खबर के इस प्रयास को सराहा. सफाई अभियान में पंडित कलानंद ठाकुर, न्यास के कर्मी मनोज ठाकुर, बाल किशोर यादव, सुमित कुमार, मंटून मंडल, राम कुमार पांडेय, भोला बालमिकी. कर्मराज, रंजीन , रौशन , चंदन, देवदत मल्लिक, रेखा देवी आदि की महती भूमिका रही. वहीं पंडा समाज के सुमन ठाकुर, विद्यानंद ठाकुर, गणेश ठाकुर, विवेक कुमार ठाकुर एवं , प्रकाश ठाकुर, करण ठाकुर, विनोद ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, नवीन ठाकुर, छोटू ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, सुरेश ठाकुर आदि ने कहा कि सिंहेश्वर को स्वच्छ बनाने का सपना देखा है और उसे पूरा करेंगे. इस दौरान पंडा समाज के अन्य युवा भी सफाई अभियान के हिस्सेदार बने हुए थे.बदल गयी सड़कों की सूरत सिंहेश्वर, मधेपुरा. करीब तीन घंटे तक चले सफाई अभियान के दौरान देखते ही देखते सड़कों की सूरत बदल गयी. कल तक सिंहेश्वर में जहां गंदगी का अंबार दिख रहा था, वही सिंहेश्वर बाजार गुलजार दिखने लगा. शहर की सड़कों से कूड़ा-कचरा साफ होने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली. पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं ने सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति व प्रभात खबर परिवार के द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का सफाई अभियान नियमित अंतराल पर चलना चाहिए. ज्ञात हो कि नगर पंचायत नहीं होने की वजह से सिंहेश्वर बाजार में कूड़ा-कचरा साफ करने की कोई व्यवस्था नहीं है. इसी वजह से दुकान हो या घर का कचरा सड़क पर पड़ा रहता है. इस तरफ न तो प्रखंड प्रशासन और न ही जिला प्रशासन का अब तक ध्यान गया है.
सिंहेश्वर में दूसरे दिन भी चला स्वच्छता अभियान
सिंहेश्वर में दूसरे दिन भी चला स्वच्छता अभियान —- प्रभात पहल—– फोटो -मधेपुरा 25कैप्शन- सिंहेश्वर मंदिर रोड में सफाई अभियान चलाते न्यास के कर्मचारी व अन्य – सिंहेश्वर में न्यास समिति, पंडा समाज, व्यवसायियों और प्रबुद्धजनों के सहयोग से दूसरे दिन भी चलाया गया स्वच्छता अभियान -दूसरे दिन दिन हाथी गेट से मंदिर रोड होते […]
