कलाम साहब की जयंती पर दौड़ेगा
मधेपुरा : मधेपुरा युवाओं तक पूर्व राष्ट्रपति डा कलाम के संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से मिसाइल मैन के जन्मदिवस पर गुरुवार को मधेपुरा जिला मुख्यालय में डाॅ कलाम स्मृति रोड रेस प्रतियोगिता 2015 का आयोजन किया गया है. रोड रेस सुबह छह बजे बीएन मंडल विवि परिसर से शुरू हो कर यह रेस मुख्य बाजार होते हुए कर्पूरी चौक से बाइपास, बस स्टैंड से हो कर पुन: विवि पहुंच कर यह रोड समाप्त होगी.
इसके बारे में आयोजक शिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब के महासचिव हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि डा कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उनके जन्मदिवस पर यह आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला से स्वीकृति ले ली गयी है.
इसके लिए दिये गये आदेश में सदर थानाध्यक्ष व मधेपुरा सीओ को विधि व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गयी है. आरपीएम कॉलेज एनएसएस ने किया मतदाता को जागरूक मधेपुरा. बीएनएमयू अंतर्गत आरपीएम डिग्री कॉलेज तुनियाही परिसर में महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डा बेचन यादव और प्रो अनिल कुमार ने बताया कि कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के साथ एनएसएस के स्वयं सेवकों ने ‘बिहार विधानसभा चुनाव 2015’ जागरूकता अभियान चलाया. छात्र-छात्राओं को अपने-अपने गांव, टोले और मुहल्ले में मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने कहा गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा रवींद्र यादव ने की. इस दौरान प्रो अरूण कुमार बच्चन, डा यशवंत कुमार, प्रो नरेंद्र कुमार, प्रो प्रकाशकांत झा, विधानचंद्र यादव आदि मौजूद थे. विवि में बनने लगा है छुट्टी का माहौल मधेपुरा. बीएनएमयू मुख्य प्रशासनिक परिसर में इन दिनों छुट्टी का माहौल है. हालांकि दुर्गा पूजा की छुट्टी होने में अभी दो दिन और शेष है.
विवि कार्यालय में ज्यादातर अधिकारी बुधवार को ‘कार्यालयी’ कार्य से बाहर ही रहे. परीक्षा नियंत्रक नवीन कुमार अपने कक्ष में मौजूद थे. वही अन्य अधिकारी धीरे-धीरे अपने कक्ष में पहंुच रहे थे. एनएसएस पदाधिकारी डा अब्दुल लतीफ कक्ष में नहीं पहंुचे थे. क्रीड़ा तथा परिसंपदा पदाधिकारी डा शैलेंद्र भी किसी काम से बाहर ही थे.
हिंदी विभाग में 11 बजे मौखिकी परीक्षा के लिए छात्राएं और छात्र एकत्रित हो गये थे. लेकिन शिक्षक नहीं पहंुचे थे. कर्मी दबी जुबान से कह रहे थे कि अब दो दिन बाद तो छुट्टी ही है. इससे पहले रविवार के बाद मंगलवार को भी चुनाव ट्रेनिंग की छुट्टी थी. अब इन तीन दिन के लिए कौन काम पर आयेगा.
