उदाकिशुनगंज : बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर निस्फ टोला नहर के पास पांच दिन पूर्व एक व्यक्ति की चाकू मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया.
घटना का कारण गैर महिला के साथ अवैध संबंध होना बताया गया है. मामले में एक अन्य अपराधी की गिरफतारी का प्रयास जारी है. घटना के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ रहमत अली के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. इसमें बिहारीगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश भी शामिल थे.
अनुमंडल पुलिस के प्रयास से मामले का उद्भेदन किया गया. इस संबंध में मंगलवार को उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ रहमत अली ने बताया कि बिहारीगंज पुष्पराज होटल के कर्मी अभिनंदन उर्फ अभय विश्वास आठ अक्टूबर को काम के बाद संध्या करीब साढे छह बजे अपने घर लोट रहा था.
इस दौरान मोहनपुर निस्फ टोला नहर के पास अपराधियों ने होटल कर्मी की हत्या चाकू मारकर कर दी. मामले में बिहारीगंज थाना में कांड संख्या 193/15 में प्राथमिकी दर्ज हुई. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस की सक्रियता से महज पांच दिनों में ही घटना का उद्भेदन कर लिया गया.
घटना में खामिल लोगों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. मामले में जिन आरोपियों की गिरफतारी हुई उनमें बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथियोंदा गांव के विनोद मुखिया मोहनपुर गांव के सुंदर मुखिया बिहारीगंज वार्ड नंबर एक के बुलो ऋषिदेव शामिल है.
एसडीपीओ ने बताया कि मृतक का मोहनपुर गांव के एक महिला से नजायज संबंध था. जिस महिला के साथ होटल कर्मी का नजायज संबंध था उसी महिला के साथ आरोपी भी नजायज संबंध स्थापित करना चाहता था. जिसका विरोध जताने पर आरोपियों ने होटलकर्मी की हत्या कर दी.
