अतिक्रमण की चपेट में आलमनगर पीएचसी

आलमनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर घर बना लिया है. इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीके वर्मा ने डीएम, सीएस , सीओ आलमनगर व थानाध्यक्ष से स्वास्थ्य केंद्र परिसर को अतिक्रमणकारियों से जमीन को मुक्त कराने कि गुहार लगायी है. आवेदन में चिकित्सा पदाधिकारी कहा है […]

आलमनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर घर बना लिया है.

इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीके वर्मा ने डीएम, सीएस ,
सीओ आलमनगर व थानाध्यक्ष से स्वास्थ्य केंद्र परिसर को अतिक्रमणकारियों से जमीन को मुक्त कराने कि गुहार लगायी है. आवेदन में चिकित्सा पदाधिकारी कहा है कि अस्पताल परिसर के उत्तरी भाग जो बिहार सरकार जमीन है.
उसे कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है. अस्पताल परिसर में सुरक्षा चहारदिवारी नहीं रहने के कारण परिसर का जमीन भी अतिक्रमण कर घर बना लिया है.
चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया है कि स्वास्थ्य केंद्र के जमीन का खाता 2050 खेसरा 2298 रकवा 4़ 35 एकड़ है, लेकिन अतिक्रमणकारियों के कारण स्वास्थ्य केंद्र का जमीन सिमट कर रह गया है. ज्ञात हो कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर के उतर लगभग सात एकड़ जमीन जो बिहार सरकार की है उस पर जबरन कुछ लोगों ने वर्षों से अतिक्रमण कर घर बना लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >