निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

उदाकिशुनगंज : मतदान के प्रतिशत में वृद्धि को लेकर गांव-गांव मतदाता जागरूकता रैली छात्रा – छात्राओं द्वारा निकाली जा रही है. जिसमें पदाधिकारियों के अलावा शिक्षक, सेविका व उद्यपिका भाग ले रही है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. उन्होंने […]

उदाकिशुनगंज : मतदान के प्रतिशत में वृद्धि को लेकर गांव-गांव मतदाता जागरूकता रैली छात्रा – छात्राओं द्वारा निकाली जा रही है. जिसमें पदाधिकारियों के अलावा शिक्षक, सेविका व उद्यपिका भाग ले रही है.

एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.

उन्होंने बताया पिछले विधान सभा चुनाव में आलमनगर विधान सभा क्षेत्र के 58 व बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि 2014 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में आलमनगर विधान सभा क्षेत्र में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

जबकि बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र में 61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे. वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन जागरूकता रैली निकाली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >