पुरैनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पर डीएनए वाली टिप्पणी के विरोध में शब्द वापसी अभियान चलाया जा रहा है. इसको लेकर मुख्यालय के मारवाड़ी धर्मशाला में महा गंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएनए जांच के लिए नख व बाल का नमूना एकत्र कर पीएम के पास भेजा.
धरना की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष सदरूल आलम व मंच संचालन पवन केडिया ने किया. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो खालिद, जदयू के जय प्रकाष सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जैनूल आबदीन, युवा जदयू प्रदेश सचिव आलोक राज, अमित कुमार लाल, आनंद जैन, निर्मल ठाकुर, गौरी यादव, रामचंद्र पंडित, अताउर रहमान, दिनेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, प्रो ओम प्रकाश यादव, शंकर सिंह, सुबोध सिंह, मो अबरार, मो जुबैर आलम, मानेश्वर मेहतर, आनंदी आजाद, अमरेंद्र राय, अरुण मेहता , अशोक सिंह आदि उपस्थित थे.
