विधानसभा चुनाव में इस बार185 से ऊपर सीटें जीतने का है लक्ष्य
मधेपुरा,कटिहार : 25 साल के शासन काल में लालू नीतीश ने समाज को बांटने का काम किया है. लालू नीतीश की गंठजोड़ राजनीति रोटी सेंक ने के लिए हुई है. विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि लालू नीतीश को रोकना चाहते हैं और नीतीश लालू के फोटो को हटा रहे हैं.
इससे पहले मधेपुरा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार प्रदेश के महामंत्री सूरज नंदन कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम नरेश सिंह, बिहार प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का भाजपा जिला इकाई ने स्वागत किया. पैक्स अध्यक्ष दीपक यादव ने बिहार प्रभारी के समक्ष दर्जनों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी.
भाजपा के नेताओं ने देश के मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. वक्ताओं ने कहा आगामी विधानसभा में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने चुनावी घोषणा का पुल बांध दिया. वहीं मंच से एनडीए कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जूट जाने का आह्वान किया गया.
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने किया. सम्मेलन के दौरान हजारों की संख्या में एनडीए गंठबंधन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य विधानसभा चुनाव में 185 सीटों पर जीत दर्ज कराना है.
कटिहार में स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश-लालू का गंठबंधन कहीं नहीं टिकेगा. मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रो सूरज नंदन मेहता, शिवनारायण, विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधायक तारकिशोर प्रसाद, विभाषचंद्र चौधरी, महेश पासवान, विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, नव मनोनीत पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील प्रसाद कर्ण, महामंत्री संतोष चौधरी, राजेश पटावरी, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिन्हा आदि मौजूद थे.
