लक्ष्य के विरुद्ध 2. 29 करोड़ की बढ़ोतरी

मधेपुरा. वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले में जिला निबंधन कार्यालय का राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 52 करोड़ रुपया है. गत वर्षों की तुलना में राजस्व प्राप्ति का छह करोड़ अधिक है. माह जून का लक्ष्य जिले में 5.20 करोड़ के विरुद्ध 4.58 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई. अब तक इस द्वितीय वर्ष के त्रेमासिक अप्रैल […]

मधेपुरा. वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले में जिला निबंधन कार्यालय का राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 52 करोड़ रुपया है. गत वर्षों की तुलना में राजस्व प्राप्ति का छह करोड़ अधिक है. माह जून का लक्ष्य जिले में 5.20 करोड़ के विरुद्ध 4.58 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई. अब तक इस द्वितीय वर्ष के त्रेमासिक अप्रैल , मई व जून में राजस्व के 14 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 10 करोड़ 25 लाख की राजस्व की प्राप्ति जिले में हुई, जो कि लक्ष्य के 73 प्रतिशत के करीब है. वहीं पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के प्रथम त्रेमासिक में राजस्व प्राप्ति में जिले में दो करोड़ 29 लाख की बढ़ोतरी हुई, जो कि लक्ष्य के अनुरूप है. यह जानकारी रजिस्टार मो जावेद अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति के लिए कोशिश की जा रही है, जिसका परिणाम है गत वर्ष से इस बार माह जून में निबंधन में राजस्व प्राप्ति में वृद्धि हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >