अभूतपूर्व होगा भाकपा, माकपा व माले का बिहार बंद

21 जुलाई को पूर्व निर्धारित बिहार बंद की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में वाम दलों ने किया एलान प्रतिनिधि, मधेपुरा वामपंथी दलों का 21 जुलाई मंगलवार को पूर्व निर्धारित बिहार बंद अभूतपूर्व होगा. बिहार बंद के दौरान दुकानें बंद रहेगी, यातायात ठप रहेगा व सरकारी कार्यालय भी बाधित होगा. उक्त बातें बिहार बंद की […]

21 जुलाई को पूर्व निर्धारित बिहार बंद की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में वाम दलों ने किया एलान प्रतिनिधि, मधेपुरा वामपंथी दलों का 21 जुलाई मंगलवार को पूर्व निर्धारित बिहार बंद अभूतपूर्व होगा. बिहार बंद के दौरान दुकानें बंद रहेगी, यातायात ठप रहेगा व सरकारी कार्यालय भी बाधित होगा. उक्त बातें बिहार बंद की सफलता को लेकर कॉलेज चौक स्थित कार्यालय में भाकपा, माकपा व माले की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकपा के राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कही. उन्होंने दुकानदार, वाहन चालक, छात्र व सरकारी कर्मी व आम नागरिकों से अपील की कि वामपंथी दलों के बिहार बंद को सफल बनाने में सहयोग करें. प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि वामपंथी दलों के 21 जुलाई को पूर्व घोषित बिहार बंद को सफल बनाने के लिए जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले में बिहार बंद का व्यापक असर देखा जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर बैठकों को दौर जारी है. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की जन विरोधी भूमि अध्यादेश व व्याप्त भ्रष्टाचार व बढ़ती गरीबी व महंगाई के खिलाफ बिहार बंद का आह्वान किया गया है. वामपंथियों ने आम लोगों से बिहार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में मुख्य रूप से भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, नगर मंत्री दिलीप पटेल, युवा नेता शंभु क्रांति, माकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य गणेश मानव, जिला मंत्री मनोरंजन सिंह, भाकपा माले के नेता सीताराम यादव सहित दर्जनों की संख्या में वामपंथी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >