दिग्धी गांव में एक घर में लाखों की चोरी

फोटो – मधेपुरा04कैप्शन – जांच करते अधिकारी प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड के दिग्घी गांव में रविवार की रात चोर ने एक व्यक्ति के घर में चोरी कर लाखों की जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त डीआइजी गणेश प्रसाद सिंह के भतीजे मुकेश कुमार मुकुल के घर से लाखों की संपत्ति चोरी हो […]

फोटो – मधेपुरा04कैप्शन – जांच करते अधिकारी प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड के दिग्घी गांव में रविवार की रात चोर ने एक व्यक्ति के घर में चोरी कर लाखों की जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त डीआइजी गणेश प्रसाद सिंह के भतीजे मुकेश कुमार मुकुल के घर से लाखों की संपत्ति चोरी हो गयी. घटना के संबंध में मुकुल के चचेरे भाई प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात्रि घर में आवाज होने पर घर से बाहर निकलने के लिए अपना कमरा खोलना चाहा, लेकिन चोरों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया था. हल्ला करने पर भाभी विभा देवी जगी. हल्ला करने पर चोर भाग गये. इस बाबत सूचना मिलने पर एसआइ राम कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान लोगों ने सूचना दी कि घर से पश्चिम बांस बाड़ी में दो बक्सा, दो वीआइपी, जेवरात का छोटे-छोटे बॉक्स यत्र-तत्र फेंका हुआ है. घटना को लेकर प्रशांत कुमार सिंह ने अज्ञात चोर के विरुद्घ थाना में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >