भत्ता भुगतान को लेकर मांग पत्र सौंपा

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ाप्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्यों ने भत्ता भुगतान को लेकर प्रखंड परिसर में बैठक की. इसके बाद बीडीओ शिवेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा. रेशना पंचायत के वार्ड सदस्य दीपक रजक ने बताया कि प्रखंड में वार्ड सदस्यों को अप्रैल 2014 से ही भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है. इस संबंध […]

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ाप्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्यों ने भत्ता भुगतान को लेकर प्रखंड परिसर में बैठक की. इसके बाद बीडीओ शिवेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा. रेशना पंचायत के वार्ड सदस्य दीपक रजक ने बताया कि प्रखंड में वार्ड सदस्यों को अप्रैल 2014 से ही भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है. इस संबंध में वार्ड सदस्य रमेश कुमार ने बताया कि सरपंच को प्रतिमाह भत्ता के रूप में दो सौ रुपया दिया जाता है. वहीं वार्ड सदस्यों को सौ रुपया प्रतिमाह भत्ता दिया जाता है. वार्ड सदस्यों ने ससमय भत्ता भुगतान करने व पंच के समान भत्ता भुगतान संबंधी अपना मांग पत्र बीडीओ को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >