जिले का तापमान 45 डिग्री पार, परेशानी

मधेपुरा. सुबह के आठ बजे के बाद अगर आप घर से निकल रहे है तो सावधान रहे. गरम हवा के झोंके चेहरे को झुलसा सकता है. इसलिए घर से निकलने से पूर्व गरमी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरते. जिसमें पैदल चलने वाले छतरी का प्रयोग, वहीं दो पहिया वाहन चलाने वाले अपने चेहरे […]

मधेपुरा. सुबह के आठ बजे के बाद अगर आप घर से निकल रहे है तो सावधान रहे. गरम हवा के झोंके चेहरे को झुलसा सकता है. इसलिए घर से निकलने से पूर्व गरमी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरते. जिसमें पैदल चलने वाले छतरी का प्रयोग, वहीं दो पहिया वाहन चलाने वाले अपने चेहरे को ढ़ंक कर चले.

साथ ही हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे. वहीं ठंडा पानी, ग्लूकोज व नींबू पानी साथ में जरूर लेकर चले. अन्यथा गरम हवा के झोंके लू का कारण बन सकता है. शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चले गया. जिले में सोमवार से ही लू का प्रकोप देखा जा रहा हैं. वहीं डॉक्टरों का मानना है कि दिन में तेज गरमी के कारण लू लग सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >