इग्नू के परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर

फोटो- कैंपस 1,2कैप्शन- टीपी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी व निरीक्षण करते केंद्राधीक्षक प्रतिनिधि, मधेपुराटीपी कॉलेज में एक जून से चल रहे इग्नू की बीपीपी से एम स्तर की परीक्षा कैमरे की नजर में हो रही है. परीक्षा हॉल में लगे कैमरे में परीक्षार्थियों की हर गतिविधि को कैद किया जा रहा है. इस दौरान […]

फोटो- कैंपस 1,2कैप्शन- टीपी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी व निरीक्षण करते केंद्राधीक्षक प्रतिनिधि, मधेपुराटीपी कॉलेज में एक जून से चल रहे इग्नू की बीपीपी से एम स्तर की परीक्षा कैमरे की नजर में हो रही है. परीक्षा हॉल में लगे कैमरे में परीक्षार्थियों की हर गतिविधि को कैद किया जा रहा है. इस दौरान अगर कोई परीक्षार्थी नकल करने का मात्र प्रयास भी करता है तो उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. परीक्षार्थी भी यह मान बैठे है कि अब पहले वाली बात नहीं रही. वीक्षक परीक्षा हॉल में रहे या न रहे सीसीटीवी कैमरे की नजर उन पर बनी हुई है. बीएनमएयू के इतिहास में पहली बार परीक्षार्थियों के नकल करने के उम्मीदों पर पानी फिर गया है. परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक डॉ एचएल एस जौहरी ने कहा कि प्राचार्य कक्ष से बैठ कर परीक्षार्थियों के गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. परीक्षार्थी के पास जांच के दौरान नकल सामाग्री मिलेगा तो उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह परीक्षा 28 जून तक आयोजित की जायेगी. जिसमें 1700 परीक्षार्थी भाग लेंगे. शनिवार को दोनों पालियों में 150 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है. इस दौरान पर्यवेक्षक प्रो सच्चिदानंद यादव, सिंडिकेट सदस्य डा परमानंद यादव, डॉ जवाहर पासवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >