सेमेस्टर सिस्टम को लेकर बोर्ड का गठन

प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर कवायद तेज कर दी गयी है. इस संबंध में विवि ने अधिसूचना जारी कर प्राणी शास्त्र के सिलेबस कमेटी के लिए बोर्ड का गठन किया है. इस संबंध में प्रभारी कुलसचिव डा शैलेंद्र कुमार ने कहा कि 23 मई को कुलपति के साथ […]

प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर कवायद तेज कर दी गयी है. इस संबंध में विवि ने अधिसूचना जारी कर प्राणी शास्त्र के सिलेबस कमेटी के लिए बोर्ड का गठन किया है. इस संबंध में प्रभारी कुलसचिव डा शैलेंद्र कुमार ने कहा कि 23 मई को कुलपति के साथ विभागाध्यक्ष व डीन की हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में शुक्रवार को प्राणी शास्त्र के लिए सेमेस्टर के लिए सिलेबस क्या हो, इसके लिए सिलेबस कमेटी के बोर्ड का गठन किया गया. इस बोर्ड के विभागाध्यक्ष सह अध्यक्ष डा डीएन सिंह को बनाया गया है. डा अनंत कुमार, डा अरूण कुमार, डा नरेंद्र श्रीवास्तव इसके सदस्य होंगे. तिलकामांझी विवि भागलपुर के विवि प्रोफेसर डा वीएन सिंह को वाह्य सदस्य बनाया गया है. वहीं बीएनएमयू में संस्थापक विभागाध्यक्ष डा आर प्रसाद को भी इस बोर्ड का सदस्य बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >