कामरेड विष्णुदेव को दी अंतिम विदाई

आलमनगर. भाकपा के वरीय नेता सह झंडापुर पंचायत के पूर्व मुखिया विष्णुदेव मंडल के निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है. झंडापुर के पूर्व मुखिया विष्णुदेव मंडल 1978 में मुखिया बने व 22 वर्षों तक मुखिया बने रहे. वहीं 1961 में सरकारी सेवा को त्याग कर वो भाकपा से जुटे. प्रखंड में वह ईमानदारी व […]

आलमनगर. भाकपा के वरीय नेता सह झंडापुर पंचायत के पूर्व मुखिया विष्णुदेव मंडल के निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है. झंडापुर के पूर्व मुखिया विष्णुदेव मंडल 1978 में मुखिया बने व 22 वर्षों तक मुखिया बने रहे. वहीं 1961 में सरकारी सेवा को त्याग कर वो भाकपा से जुटे. प्रखंड में वह ईमानदारी व संघर्ष के प्रतीक माने जाते थे. इनके निधन पर उनके शव यात्रा में शामिल राजस्व व भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी छवि क्षेत्र में ईमानदार एवं गरीबों हित में आवाज उठाने वाले प्रखर नेता के रूप में थी. वह सदा संघर्षशील रहे. वहीं भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि इनके निधन से कम्यूनिस्ट आंदोलन को मधेपुरा जिला में क्षति हुई है. विष्णुदेव मंडल के निधन के बाद शव यात्रा निकाली गयी. शव यात्रा में भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण सिंह, सागर चौधरी, अमरेंद्र सिंह, मुखिया लालो सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय, पूर्व जिला परिषद अमरेंद्र सिंह चंद्र वंशी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >