स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी, आज देंगे धरना

प्रतिनिधि, मधेपुरा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने लगी है. हड़ताली कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को धरना कार्यक्रम के जरिये आंदोलन की आवाज सरकार तक पहुंचायी जायेगी. ज्ञात हो कि राज्यव्यापी आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत एएनएम, आशा, ममता, डाटाइंट्री ऑपरेटर, स्वास्थ्य […]

प्रतिनिधि, मधेपुरा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने लगी है. हड़ताली कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को धरना कार्यक्रम के जरिये आंदोलन की आवाज सरकार तक पहुंचायी जायेगी. ज्ञात हो कि राज्यव्यापी आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत एएनएम, आशा, ममता, डाटाइंट्री ऑपरेटर, स्वास्थ्य प्रबंधक, लेखापाल, बीसीएम व केटीएस आदि हड़ताल पर चले गये है. बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के जिला सचिव तेज नारायण कुमार ने बताया कि बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधन इकाई में संविदा पर कार्यरत कर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश संघ सरकार के समक्ष कई बार विचार करने का अनुरोध रखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होता देख संघ हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो गये. गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के में सभी कर्मी हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >