सेविका नहीं लगाते है बच्चों को टीका

गम्हरिया. प्रखंड मुख्यालय के भेलवा वार्ड नंबर पांच में सेविका के द्वारा बच्चों को टीकाकरण नहीं किया जाता है. अगर कोई भी महिला बच्चे को लेकर टीकाकरण के लिए जाता है तो उसे कहा जाता है कि इस केंद्र पर जिसका पहले से नाम है, सिर्फ उसी का टीका लगाया जाता है. आप लोग दूसरे […]

गम्हरिया. प्रखंड मुख्यालय के भेलवा वार्ड नंबर पांच में सेविका के द्वारा बच्चों को टीकाकरण नहीं किया जाता है. अगर कोई भी महिला बच्चे को लेकर टीकाकरण के लिए जाता है तो उसे कहा जाता है कि इस केंद्र पर जिसका पहले से नाम है, सिर्फ उसी का टीका लगाया जाता है. आप लोग दूसरे केंद्र पर जाइये. इस बाबत सेविका रंजना कुमारी ने कहा सूई गिनती के हिसाब से मिलता है. जिससे नाम वाले बच्चे या महिला को टीका दिया जाता है, अन्य को नहीं. बुधवार को नूतन देवी गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को टीकाकरण करवा रही थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि हमलोगों को बच्चों को न तो टीकाकरण किया जाता है और न ही गर्भावस्था में टेकहोम राशि दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >