मोदी सरकार के उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्रीप्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज गुदरी हाट के समीप सोमवार को आयोजित नुक्कड़ सभा में पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता प्रो रविंद्र चरण यादव ने मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डाला. मौके पर पूर्व मंत्री ने मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा […]

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्रीप्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज गुदरी हाट के समीप सोमवार को आयोजित नुक्कड़ सभा में पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता प्रो रविंद्र चरण यादव ने मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डाला. मौके पर पूर्व मंत्री ने मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना आदि कई उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हासिल किये है, जो जनहित के लिए लाभकारी है. प्रधानमंत्री ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देखा है. उसे पूरा करने के लिए विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है. इस दौरान पूर्व मंत्री ने अगामी विधान सभा चुनाव में बिहार में भाजपा की सरकार होने की बात कही. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, भाजपा चिकित्सा मंच जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार भगत, भाजपा युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष अमित आनंद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >