उदाकिशुनगंज. मांगों के समर्थन में संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. नियमित स्वास्थ्य कर्मियों पर काम का बोझा अधिक हो गया है, लेकिन पीएचसी में आये रोगियों को पूर्ववत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि संविदा पर बहला चिकित्सक हड़ताल पर नहीं है, लेकिन अन्य स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है. रोगियों को किसी भी प्रकार की परेशान नहीं होने दी जा रही है. आधार कार्ड बनाने में अवैध राशि वसूली आरोप उदाकिशुनगंज. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लक्ष्मीपुर में आधार कार्ड बनाने के दौरान कर्मी व बिचौलियों द्वारा प्रति व्यक्ति अवैध राशि की वसूली की जा रही है. ग्रामीण सोमन, राम नारायण, भगलू, सत्य नारायण, कारी ऋषिदेव, कमरू आदि ने बताया कि 20 रुपया प्रति व्यक्ति अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने वाले कर्मी व बिचौलियों द्वारा वसूली जा रही है. इससे लोगों में आक्रोश है.बस पड़ाव की मांग उदाकिशुनगंज. टैक्सी वाहन संघ के अध्यक्ष लाल कुमार यादव ने प्रशासन से अनुमंडल मुख्यालय में बस पड़ाव की मांग की है. अध्यक्ष ने कहा कि चालक यत्र तत्र वाहन खड़ा कर देते है. इससे दुर्घटना की आशंका रहती है. सरकारी जमीन यहां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.
हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा बे असर
उदाकिशुनगंज. मांगों के समर्थन में संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. नियमित स्वास्थ्य कर्मियों पर काम का बोझा अधिक हो गया है, लेकिन पीएचसी में आये रोगियों को पूर्ववत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीके […]
