डाटा इंट्री ऑपरेटर के हड़ताल पर जाने से परेशानी

मधेपुरा. संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को जिले के स्वास्थ विभाग में तैनात सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर बहाल डाटा इंट्री ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी में पुरजा कटाने में परेशानी हो रही […]

मधेपुरा. संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को जिले के स्वास्थ विभाग में तैनात सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर बहाल डाटा इंट्री ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी में पुरजा कटाने में परेशानी हो रही है. हालांकि आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने हाथ से लिखें पुरजा पर इलाज करना शुरू कर दिया. वहीं जिला स्वास्थ्य समिति के कर्मियों की भी हड़ताल पर जाने की बात कहीं जा रही है. सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ एके वर्मा ने बताया कि हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >