भूमि विवाद के कारण लगायी आग

गम्हरिया. थाना क्षेत्र के गांधी नगर में शनिवार की रात दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुए झड़प के कारण एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में आग लगा दी. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग के कारण सीताराम साह के घर में रखा नकद राशि सहित […]

गम्हरिया. थाना क्षेत्र के गांधी नगर में शनिवार की रात दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुए झड़प के कारण एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में आग लगा दी. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग के कारण सीताराम साह के घर में रखा नकद राशि सहित करीब एक लाख की संपत्ति जल गयी. अगलगी की घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गयी है. थानाध्यक्ष मकशुद अशरफी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है. तीन गिरफ्तार गम्हरिया. थाना क्षेत्र के दुलाड़ पिपराही में शनिवार की रात्रि विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष मकशुद अशरफी ने छापामारी कर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >