विशेष अभियान में 61 गिरफ्तार

मधेपुरा. पुलिस कप्तान आशीष भारती के निर्देश पर शनिवार की रात जिले में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 61 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. जमानतीय धारा रहने के कारण 39 अभियुक्तों को थाना पर से जमानत दे दी गयी. वहीं 22 अभियुक्तों को जेल भेजा गया. विशेष अभियान के दौरान […]

मधेपुरा. पुलिस कप्तान आशीष भारती के निर्देश पर शनिवार की रात जिले में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 61 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. जमानतीय धारा रहने के कारण 39 अभियुक्तों को थाना पर से जमानत दे दी गयी. वहीं 22 अभियुक्तों को जेल भेजा गया. विशेष अभियान के दौरान सिहेंश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और शंकरपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक संयुक्त रूप से छापामारी कर प्रखंड कार्यालय के कर्मी से मारपीट करने के आरोपी विदुर यादव को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि मधेपुरा पुलिस लगातार विशेष अभियान चला कर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >