प्रखंड कार्यालय में भाकपा ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा. सदर प्रखंड अंतर्गत बुधमा लखराज में गोशाला की जमीन पर वर्षों से घर बना कर रहने वाले दलित व अल्पसंख्यकों को जमीन खाली करने की नोटिस मिलने पर सोमवार को भाकपा के बैनर तल पीडि़तों ने प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के वरीय नेता शैलेंद्र कुमार, विद्याधर मुखिया, दिलीप पटेल, […]

मधेपुरा. सदर प्रखंड अंतर्गत बुधमा लखराज में गोशाला की जमीन पर वर्षों से घर बना कर रहने वाले दलित व अल्पसंख्यकों को जमीन खाली करने की नोटिस मिलने पर सोमवार को भाकपा के बैनर तल पीडि़तों ने प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के वरीय नेता शैलेंद्र कुमार, विद्याधर मुखिया, दिलीप पटेल, मो जहांगीर, पूर्व मुखिया जय प्रकाश ज्योति, युवा नेता शंभु क्रांति, नवीन कुमार, छात्र नेता वसीम उद्दीन, किसान नेता मोती सिंह आदि कर रहे थे. मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि हममें से बहुतों को वासगीत परचा मिला है, बहुतों के नाम खतियान है व गोशाला कमेटी ने पैसा लेकर बसाया. हम सभी वर्षों से घर बना कर रह रहे है. आखिर अब कहां जाएं ?.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >