तालाब में डूबने से एक महिला की मौत

उदाकिशुगंज. स्थानीय थाना अंतर्गत रामपुर खोड़ा वार्ड नंबर 11 की एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान दिलीप साह की पत्नी बीना देवी के रूप में हुई. परिजनों ने बताया सोमवार को तालाब में महिला स्नान कर रही थी. इस दौरान गहरे पानी में उतर जाने के कारण डूबने से महिला की […]

उदाकिशुगंज. स्थानीय थाना अंतर्गत रामपुर खोड़ा वार्ड नंबर 11 की एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान दिलीप साह की पत्नी बीना देवी के रूप में हुई. परिजनों ने बताया सोमवार को तालाब में महिला स्नान कर रही थी. इस दौरान गहरे पानी में उतर जाने के कारण डूबने से महिला की मौत हो गयी. मौके पर पंचायत के मुखिया सीमा देवी पहुंच कर मृतिका के परिजनों को कबीर अंत्येष्टी योजना के तहत 15 सौ रुपया दिया. इस बाबत बीडीओ चंद्र भूषण गुप्ता ने कहा कि मृतक के परिजन को सरकारी पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >