अंतरराष्ट्रीय कुशवाहा सम्मेलन को बनाया जायेगा सफल

फोटो- मधेपुरा 16कैप्शन- बैठक के दौरान मौजूद कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि प्रतिनिधि, मधेपुराअंतरराष्ट्रीय कुशवाहा सम्मेलन की तैयारी को लेकर नगर परिषद क्षेत्र स्थित प्रो सुजीत कुमार मेहता के आवास पर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रो सुजीत कुमार मेहता ने की. बैठक के दौरान कुशवाहा समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने […]

फोटो- मधेपुरा 16कैप्शन- बैठक के दौरान मौजूद कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि प्रतिनिधि, मधेपुराअंतरराष्ट्रीय कुशवाहा सम्मेलन की तैयारी को लेकर नगर परिषद क्षेत्र स्थित प्रो सुजीत कुमार मेहता के आवास पर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रो सुजीत कुमार मेहता ने की. बैठक के दौरान कुशवाहा समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी 30 व 31 मई को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुशवाहा सम्मेलन सुपौल भीमनगर स्थित उपेंद्र सिंह कुशवाहा महाविद्यालय में आयोजित की गयी है. जिसमें 11 देशों के सांसद व जन प्रतिनिधि भाग लेंगे. बैठक के दौरान कहा गया कुशवाहा सम्मेलन में भारत के अलावा भूटान, वर्मा, नेपाल, चीन, बंगला देश, जापान सहित अन्य देशों के सांसद व प्रतिनिधि भाग ले सकते है. वहीं कहा गया कि कुशवाहा सम्मेलन में कुशवाहा समाज के नेतृत्व को लेकर एक व्यक्ति का चुनाव किया जाना है. इस अवसर पर प्रो विजेंद्र मेहता, रंभा कुमारी, रामचंद्र मेहता, नंद लाल मेहता सहित दर्जनों की संख्या में कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >